Home » नव गठित रिसाली निगम के सभी पार्षदों ने ली शपथ… महापौर व सभापति के चुनाव कुछ ही देर में…

नव गठित रिसाली निगम के सभी पार्षदों ने ली शपथ… महापौर व सभापति के चुनाव कुछ ही देर में…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नवगिठत रिसली निगम के पार्षदों ने का शपथ ग्रहण पूरा हुआ। बुधवार को तय शेड्यूल केअनुसार कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पार्षदों को 5-5 की कतार में शपथ दिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के मुख्य कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम हुआ। कलेक्टर ने सभी पार्षदों का पद एवं गोपिनयता की शपथ दिलाई गई।

बता दें नगर पालिक निगम के पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है। कांग्रेस पार्टी को यहां 21 वार्डों में सफलता मिली है। वहीं भाजपा के 12 पार्षद हैं। निगम में 7 निर्दलीय पार्षद भी चुने गए। इनमें से पांच निर्दलीय पार्षद कांग्रेस को पहले ही समर्थन दे चुके हैं। इससे रिसाली निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 26 हो गई है। शपथ ग्रहण के बाद 11:00 से 12:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 12 दिन से 1:00 के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:00 से 2:00 के बीच महापौर व सभापति के लिए मतदान किया जाए। 3:00 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएंगे।

नगर निगम रिसाली के ताजा समीकरणों को देखें तो सीमा साहू, सोनिया देवांगन एवं शशि सिन्हा महापौर की दौड़ में हैं। वहीं सभापति के लिए केशव बंछोर तय नाम नजर आ रहा है, वहीं चंद्रभान ठाकुर ठाकुर का नाम भी सामने आ रहा है। इधर भाजपा की ओर से अभी तक यह तय नहीं है कि वह महापौर व सभापति के लिए अपने कैंडिडेट खड़े करेंगे या नहीं। आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के 12 पार्षद और दो निर्दलीय को मिलाकर इनका आंकड़ा 14 तक पहुंचा है।बहुमत के लिए नए कम से कम 7 पार्षदों की और जरूरत है। ताजा समीकरण जैसे बैठ रहे हैं उस हिसाब से भाजपा को बहुमत जुटाना मुश्किल साबित हो रहा है। कुछ देर में यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां निर्विरोध महापौर सभापति बनते हैं या फिर इसके लिए मतदान होगा।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More