Home » दिल्ली और थलाईवास ने खेला 30-30 का टाई

दिल्ली और थलाईवास ने खेला 30-30 का टाई

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरू । दबंग दिल्ली और तमिल थलाईवास के बीच बीती रात को खेला गया नए साल का आखिरी मुकाबला 30-30 की बराबरी पर समाप्त हुआ। यह वीवो प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सीजन का सातवां टाई मुकाबला था । इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबले भी टाई रहे थे।

यू मुम्बा और यूपी योद्धा के बीच खेला गया पहला मुकाबला 28-28 से बराबर छूटा था जबकि बेंगलुरु बुल्स और तेलुगू टाइटंस के बीच मुकाबला 34-34 से बराबर रहा था।

दिल्ली का पांच मैचों में यह दूसरा टाई था लेकिन वह 21 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है जबकि थलाईवास का पांच मार्चों में यह तीसरा टाई था और वह 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। दिल्ली के नवीन कुमार को परफेक्ट रैडर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More