Home » कपड़े पर लग जाए हेयर डाई तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से छुड़ाएं दाग

कपड़े पर लग जाए हेयर डाई तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से छुड़ाएं दाग

by Bhupendra Sahu

अगर सिर पर हेयर डाई लगाते समय कपड़े पर गिर जाती है तो इसके दाग साफ करने के लिए काफी मशक्कतें करनी पड़ती हैं। वहीं, जिनसे से कपड़ा साफ नहीं होता, वो इसे फेंक देते हैं। हालांकि, अगर आपके किसी कपड़े पर हेयर डाई लग गई है तो आपको उसे फेंकने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर उसके दाग को आसानी से छुड़ा सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे जानते हैं।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड आएगा काम
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करके आप बहुत आसानी से कपड़े पर लगे हेयर डाई के दाग साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक से दो चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के साथ एक चम्मच नींबू रस का अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को कपड़े की दाग से प्रभावित जगह पर लगाकर पांच से सात मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद कपड़े को सामान्य तरीके से धोकर सुखा दें।
सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
कपड़े से हेयर डाई के दाग हटाने में सफेद सिरका आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी में दो बड़ी चम्मच सिरका मिलाएं, फिर दाग वाले कपड़े को 25-30 मिनट के लिए इसमें भिगो दें। इसके बाद कपड़े को इस मिश्रण से निकालें और धोकर सुखा दें। अगर एक बार में दाग न जाए तो इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
ब्लीच भी है कारगर
अगर आपके किसी सफेद कपड़े पर हेयर डाई के दाग लग गए हैं तो उन्हें साफ करने के लिए आप ब्लीच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आधी बाल्टी पानी में एक-दो चम्मच ब्लीच मिलाएं, फिर डाई लगे कपड़े को 30-45 मिनट के लिए इसमें भिगो दें। इसके बाद कपड़े को बाहर निकालें और इसे सामान्य तरीके से धो लें। इससे दाग आसानी से चले जाएंगे। इस मिश्रण का इस्तेमाल करते समय हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।
रबिंग अल्कोहल है प्रभावी
कपड़े से किसी भी तरह के जिद्दी दाग हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि यह एक अच्छा क्लीनिंग सॉल्यूशन है। अगर आपके किसी कपड़े पर हेयर डाई के दाग लग गए हैं तो दाग वाली जगह पर रबिंग अल्कोहल की कुछ बूंदे डालकर 10-15 मिनट के लिए कपड़े को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से कपड़े को धोकर सुखा दें। इससे दाग आसानी से साफ हो जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More