Home » सुनिधि चौहान के आगामी सॉन्ग सरेआम पागल में नजर आएंगी हंसिका मोटवानी

सुनिधि चौहान के आगामी सॉन्ग सरेआम पागल में नजर आएंगी हंसिका मोटवानी

by Bhupendra Sahu

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जोकि अपनी हॉटनेस और एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं, वे पहली बार सुनिधि चौहान के सॉन्ग सरेआम पागल में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का पोस्टर साझा करते हुए दी। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, आपके लिए ला रहें सुनिधि चौहान का सॉन्ग सरेआम पागल। यह सॉन्ग जल्द ही वाईआरएफ के फेसबुक पेज पर आयेगा, इस सॉन्ग में हंसिका मोटवानी भी नजर आएंगे।

बता दें कि, इस सॉन्ग को सुनिधि चौहान द्वारा गाया गया है। सॉन्ग में हंसिका मोटवानी अभिनय करते हुए नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो को आदित्य के द्वारा निर्देशित किया गया है। म्यूजिक वीडियो को प्रोड्यूस सुमित सिंह ने किया है। म्यूजिक वीडियो की कहानी का कॉन्सेप्ट पुनीत कुमार द्वारा लिखा गया है। म्यूजिक वीडियो को प्रस्तुत वाईआरएफ डिजिटल और सागा म्यूजिक मिलकर कर रहे हैं।

इस कॉलोब्रेशन को देखकर सुनिधि और हंसिका के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं, वे जल्द ही इस म्यूजिक वीडियो को देखना चाहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो हंसिका आखिरी बार तेलुगु फिल्म तेनाली रामाकृष्ण बीए. बीएल में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। वे जल्द ही माहा, माई नेम इज श्रुति, राउडी बेबी और वेब सीरीज नशा में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More