Home » रश्मिका मंदाना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 5 साल

रश्मिका मंदाना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 5 साल

by Bhupendra Sahu

साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंडस्ट्री में अपने 5 साल पूरे कर लिए है। इन 5 सालों में एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के दम पर इतने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जो पहचान बनाईं है वो हर किसी के लिए इतना आसान नहीं होता। रश्मिका ने कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ तमिल, तेलुगु में भी अपना सिक्का जमा लिया है। यहां तक की अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना डेब्यू करने को तैयार है। फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल पूरे करने पर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को यह भी बताया कि इन पॉच वर्षों में उन्होंने क्या-क्या सीखा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की और एक लंबा चौड़ा नोट लिखा।

रश्मिका ने लिखा, फिल्म इंडस्ट्री में पॉच साल हो गएं है। वाह!! यह सब कैसे हुआ। इन पॉच सालों में मैनें कुछ चीजें सीखी है। समय बहुत जल्दी बीतता है, इसलिए हर दिन खूबसूरत यादें बनाइये। दिल से किस तरह से खुश होना चाहिए . .. मैं बहुत खुश हूं।

मैंने यह महसूस किया है कि जिंदगी में कुछ भी आसान नहीं होता। हमेशा चलते रहिये और उसके लिए लडिय़े जो आप चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि धैर्य रखिए। सब अच्छा होगा। लोग आपको हमेशा कुछ ना कुछ सिखाते हैं, तो हमेशा सीखने के लिए तैयार हो जाएं।
इसी तरह एक-एक कर एक्ट्रेस ने इन पॉच सालों में सीखने वाली पूरी नौं बातें अपने फैंस के साथ शेयर की है। रश्मिका के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट्स कर उन्हें बधाईयाँ दे रहें हैं और साथ ही अपना प्यार बरसा रहें हैं।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ हुई फिल्म पुष्पा द राइज को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है। इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन भी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। इसी के साथ रश्मिका फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में है। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय में भी दिखाई देगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More