Home » बिना लाइसेंस दोपहिया में स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान

बिना लाइसेंस दोपहिया में स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया अभियान

by Bhupendra Sahu

रायपुर। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने और राज्य की आधी से अधिक आबादी के टीकाकरण के बाद राज्य शासन ने ऑफलाइन स्कूल संचालन के लिए आदेश दे दिए। इसके बाद से शहर के लगभग सभी स्कूलों में ऑफलाइन क्लास से शुरू हो गई है। किंतु अधिकांश स्कूलों में नाबालिक छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आने के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही है। जिसे लेकर यातायात विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

नाबालिग छात्र छात्राओं का दोपहिया वाहन चलाकर स्कूल आना सुरक्षा की दृष्टि से काफी जोखिम भरा है। मोटर यान अधिनियम के तहत बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। छात्र-छात्राओं के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा आज दिनांक को शहर के दर्जनों स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया गया।

जिसमें लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट एवं बिना लाइसेंस के दोपहिया वाहन में सवार होकर स्कूल आते पाए जाने पर रोका गया एवम उनके परिजनों को बुलाकर भविष्य में नाबालिग छात्र छात्राओं को वाहन देने की गलती दोबारा नहीं करने की शर्त पर वाहन सुपुर्द किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात विधिवत लाइसेंस बनवा कर ही वाहन चलाने समझाइश दिया गया।

पुलिस की अभिभावकों से अपील
पालको से अपील है कि वे अपने बच्चों को वाहन देकर उनके जीवन के लिए संकट में न डाले। छात्र-छात्राओं को स्कूल वाहन में ही स्कूल भेजें जब तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण ना हो तथा लाइसेंस जारी ना हुआ हो तब तक छात्र को वाहन ना दें अन्यथा मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More