Home » चरित्र संदेह : सनकी पति ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी अपनी पत्नि पर आग…हुआ गिफ्तार

चरित्र संदेह : सनकी पति ने पेट्रोल छिड़क कर लगा दी अपनी पत्नि पर आग…हुआ गिफ्तार

by Bhupendra Sahu

भिलाई। चरित्र पर संदेह की वजह से इन दिनों महिलाएं लगातार खौफनाक घटनाओं की शिकार हो रही हैं। प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला भिलाई के फरीद नगर का है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी। जलती हालत में वह आग बुझाने नल के नीचे बैठ गई। आग पर काबू पा लिया लेकिन इस दौरान वह लगभग 50 फीसदी झुलस गई। महिला को श्री शंकराचार्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरीद नगर निवासी साजिद खान अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके कारण दोनों में हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार दोपहर को वह अपनी पत्नी नाजनीन निशा से इसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। उसकी पत्नी ने उसे काफी समझाया मगर वह नहीं माना। इस दौरान दोनों का विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद साजिद बोतल से भर कर पेट्रोल लेकर आया और अपनी पत्नी पर छिडककर आग लगा दी। आग में झुलसी पत्नी नल के नीचे बैठ गई। आग तो बुझ गया लेकिन तब तक वह 50 फीसदी झुलस चुकी थी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और महिला को पहले शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर है। इध पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।

लगतार हो रही ऐसी घटनाएं

चरित्र पर संदेह में इस प्रकार की घटना नई नहीं है। छत्तीसगढ़ में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार को ही धमतरी में ऐसा मामला सामने आया। चरित्र पर शक के कारण पति ने तालाब में नहा रही पत्नी को पीछे से पहुंचकर डुबोकर मार दिया। फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से भी एक खबर आई। यहां भी पति ने चरित्र पर संदेह के कारण अपनी पत्नी के गले में धारदार हथियार से हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद भी पति ने पुलिस थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More