Home » केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने स्टील सीपीएसई के पूंजीगत व्यय की समीक्षा की

केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने स्टील सीपीएसई के पूंजीगत व्यय की समीक्षा की

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । केन्द्रीय इस्पात मंत्री, राम चन्द्र प्रसाद सिंह ने आज एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें स्टील सीपीएसई के वर्ष 2021-22 के लिए 13,300 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विपरीत पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) की प्रगति की समीक्षा की गई। इस्पातराज्य मंत्रीफग्गन सिंह कुलस्ते, स्टील सीपीएसई यानी सेल, एनएमडीसी, आरआईएनएल, केआईओसीएल एमओआईएल और मेकॉन के सीएमडी तथा इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री ने स्टील सीपीएसई की कैपेक्स परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और एक बार फिर परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के अत्यधिक महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने समयबद्ध परियोजना कार्यान्वयन के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी निगरानी करने की सलाह दी। लक्ष्यों की यह उपलब्धि कार्यबल को प्रेरित करेगी, भारत के इस्पात उत्पादन को बढ़ाएगी और उच्च विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने सीएमडी को यह सुनिश्चित करने के प्रयासों को दोगुना करने का निर्देश दिया कि वर्ष 2021-22 के परियोजना लक्ष्यों को हासिल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न न हो। इस्पात मंत्री ने पीएसयू द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में नवम्बर तक किए गए पूंजीगत व्यय की समीक्षा की। सिंह ने सीएमडी को लक्ष्य प्राप्ति में कमी को पूरा करने के लिए वित्त वर्ष की शेष अवधि के लिए दैनिक आधार पर योजना बनाने की सलाह दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More