मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त की। जिनमें बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना प्रमुख उपलब्धियां रही। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इंदिरा जी देश की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी के काम और उनके विचार मूल्य हम सबको देश सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक डॉ के के ध्रुव, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे ।