Home » भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 112.01 करोड़ के पार पहुंचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 112.01 करोड़ के पार पहुंचा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । 24 घंटों के दौरान टीके की 57,43,840 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 112.01 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,12,01,03,225 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,14,65,001 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया। पिछले 24 घंटों में 11,376 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,37,859 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.26 प्रतिशत है।

पिछले लगातार 140 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,271 नये मामले सामने आये।
सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,35,918 है, जो पिछले 522 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.39 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,55,904 जांच की गईं। भारत ने अब तक 62.37 करोड़ से अधिक (62,37,51,344) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.01 प्रतिशत है, जो पिछले 51 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे पर कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.90 प्रतिशत है। वह भी पिछले 41 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 76 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More