भिलाई। पांच दिवसीय त्योहार को शहरवासियों व ग्रामवासियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। पहले दिन धनतेरस के बाद छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा कर पारंपरिक मातर, गोवर्धन पूजा और भाई दूज को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मातर के दिन ग्रामीण क्षेत्र और शहर की बस्तियों में गोवंश की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी लिखाई गई।

साथ ही शनिवार को भाईदूज के अवसर पर भाइयों को बहनों ने तिलक लगाकर मंगलकामनाएं की। इस बार कोरोना संक्रमण के कम होने के कारण बाजार में त्योहार को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिला। धनतेरस और उसके पहले ही लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन कर लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। दूसरे दिन लोगों ने श्रद्धापूर्वक गोवर्धन पूजा की और शनिवार को भाईदूज का त्योहार मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में मातर की भी धूम दिखी। लोगों ने पारंपरिक तरीके से मातर का त्योहार मनाया।