नई दिल्ली । टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। विराट कोहली का टीम इंडिया के टी-20 कप्तान के तौर पर ये आखिरी मुकाबला होगा। इसी के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का भी कोच के तौर पर आखिरी मुकाबला होगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रवि शास्त्री के कार्यकाल का एनालिसि किया। उन्होंने बताया कि हेड कोच के तौर पर शास्त्री को कौन सी बात का पछतावा होगा। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हो गई है। पिछले नौ सालों में ये पहला मौका है जब टीम इंडिया आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है। भारत ने साल 2013 में चैंपियंस ट्ऱॉफी जीती थी। इसके बाद से आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा, रवि शास्त्री को इसके बाद(टी-20 वर्ल्ड कप) भारतीय कोच के रूप में नहीं देखा जाएगा। अगर आप वर्ल्ड कप या आईसीसी के इवेंट्स के बारे में बात करते हैं, तो आप तीन में से कम से कम एक ट्रॉफी जीत सकते थे, चाहे वह 2019 वर्ल्ड कप हो या आईसीसी मेस या यह वर्ल्ड कप हो। यदि आप तीन वर्ल्ड कप खेलते हैं और उनमें से एक भी नहीं जीत पाते हैं और आप एक में क्वालीफाई(सेमीफाइनल) में नहीं कर पाते हैं, तो यह उनका एकमात्र पछतावा रह सकता है।उन्होंने रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक मजबूत टेस्ट टीम बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई, जिसने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो विदेशी सीरीज जीती, जबकि इंग्लैंड में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि भारत व्हाइट बॉल फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकता था। हमने बार-बार बाइलेटरल सीरीज जीती, , चाहे हो वनडे हो या टी-20 इंटरनेशनल।