Home » स्पाइसजेट अपने यात्रियों के लिए लाया नई सुविधा, अब ईएमआई पर ग्राहक कर सकेंगे टिकटों का भुगतान

स्पाइसजेट अपने यात्रियों के लिए लाया नई सुविधा, अब ईएमआई पर ग्राहक कर सकेंगे टिकटों का भुगतान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने आज एक नई योजना की शुरुआत की है जिसके तहत यात्री टिकट के लिए तीन, छह या 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। विमानन कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ ले सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को पैन नंबर, आधार नंबर या वीआईडी जैसे बुनियादी ब्यौरे देने होंगे और इसे पासवर्ड से सत्यापित करना होगा। ग्राहकों को अपनी यूपीआई आईडी से पहली ईएमआई का भुगतान करना होगा और बाद की ईएमआई उसी यूपीआई आईडी से काट ली जाएगी। स्पाइसजेट ने बताया कि ईएमआई योजना का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का विवरण देने की जरूरत नहीं है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More