नई दिल्ली । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ बंद हुआ। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 477.99 अंक या 0.80प्रतिशत की तेजी के साथ 60,545.61 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 151.75 अंक या 0.85प्रतिशत की तेजी के साथ 18,068.55 पर बंद हुआ।
सेक्स में आज टाइटन के शेयर में सबसे अधिक 4.29त्न की तेजी देखने को मिली। वहीं, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी के शेयर भी आज हरे निशान निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ इंडसंइड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 10.71त्न की गिरावट देखी गई।
1.55 बजे बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 435.04 अंकों की बढ़त के साथ 60,502.66 के स्तर पर पहुंच गया है तो निफ्टी 126.75 अंकों की उछाल के साथ 18,043.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।