Home » बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे

बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे

by Bhupendra Sahu

अंकिता लोखंडे मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी अंकिता चर्चा में रही थीं। हालांकि उनके निधन से बहुत पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था और वह पिछले कुछ समय से बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि अंकिता विक्की से दिसंबर में शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की से दिसंबर में शादी रचाने वाली हैं। सूत्र ने बताया कि अंकिता और विक्की ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। खबरों की मानें तो यह कपल 12, 13 या 14 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है। इस संबंध में उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।

कहा जा रहा है कि जल्द ही लोगों को शादी के निमंत्रण भेजे जाएंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि अंकिता और विक्की साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विक्की पेशे से बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। सोशल मीडिया पर भी कपल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।

विक्की से पहले अंकिता दिवंगत सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर होते थे। लेकिन अचानक इन दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद अंकिता टूट सी गई थीं। दोनों 2016 में अलग हो गए थे। एक इंटरव्यू में अंकिता ने बताया कि सुशांत से ब्रेकअप होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। इस दौरान उन्हें एक साथी के रूप में विक्की का साथ मिला।

टीवी जगत में शोहरत हासिल करने के बाद अंकिता ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। उन्होंने फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इसमें कंगना रनौत को मुख्य भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 में भी देखा गया है। भविष्य में वह विवेक ओबेरॉय की फिल्म इति में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More