Home » अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प का ट्रेलर जारी

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प का ट्रेलर जारी

by Bhupendra Sahu

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म तड़प से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म के पोस्टर में अपने लुक से अहान ने सभी को प्रभावित किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अहान को एक्शन और रोमांस से लबरेज देखा गया है। फिल्म इसी साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अहान के पिता और अभिनेता सुनील ने तड़प का ट्रेलर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, मेरे बेटे अहान की फिल्म तड़प का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। विनम्रतापूर्वक आपसे उसे समर्थन करने के लिए कह रहा हूं, जैसे आपने मुझे किया था। अहान की इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन मिलन लुथारिया ने किया है।

इस फिल्म के ट्रेलर को महानायक अमिताभ बच्चन ने भी साझा किया है। उन्होंने अहान को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, अहान हमने तुम्हें बड़े होते हुए देखा है। तड़प में तुम्हारी मेहनत को देखते हुए आज सिनेमा की दुनिया से तुम्हारी पहचान कराते हुए बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। तुम्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का लगाया गया है। अहान के डायलॉग और लुक को पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में तारा रमिशा का किरदार निभा रही हैं, जबति अहान को ईशाना की भूमिका में देखा गया है। ट्रेलर को इतनी साफगोई से काटा गया है कि कहानी में सस्पेंस बना हुआ है। इसमें तारा और अहान के बीच कुछ बोल्ड सीन देखने को मिले हैं।

अहान को एक बोल्ड और बिंदास लड़के के रूप में दिखाया गया है। वह सिगरेट के धुएं उड़ाते हुए नजर आए हैं। फिल्म का म्यूजिक लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। कहानी के एक मोड पर ट्विस्ट आता है, जिससे अहान की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। अब फिल्म देखने पर ही चीजें स्पष्ट होंगी। एक जगह अहान का कैरेक्टर कहता है, प्यार की धड़क बेटी ने सुनी थी, प्यार की तड़प बाप तडप 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 की हिन्दी रीमेक होगी। फिल्म में कार्तिकेय गुम्माकोंडा और पायल राजपूत ने काम किया था।

इसका रीमेक बनाने का ऐलान मार्च, 2019 में किया गया था। कोरोना महामारी के कारण फिल्म को पूरा होने में समय लगा। फिल्म के निर्देशक मिलन ने तारा और अहान की जोड़ी के बारे में कहा था, तारा बहुत क्षमतावान अभिनेत्री हैं। मुझे लगता है कि तारा और अहान की जोड़ी काफी रोमांटिक और दिलचस्प रहेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More