Home » दूसरी तिमाही में एपीसेज का मुनाफा घटा

दूसरी तिमाही में एपीसेज का मुनाफा घटा

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन (एपीसेज) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 968.34 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ अर्जित किया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1393.69 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गयी जानकारी के अनुसार इस तिमाही में हालांकि उसके परिचालन राजस्व में बढोतरी हुयी है। सितंबर में समाप्त इस तिमाही में कंपनी का कुल सकल परिचालन राजस्व 3532.42 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर 2020 में समाप्त तिमाही में राशि 2902.52 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसका सकल शुद्ध लाभ 7 प्रतिशत बढ़कर 2310.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि में 2151.52 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल सितंबर की इस पहली छमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 56 फीसदी चढ़कर 8089.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि वित्त वर्ष 2020.21 की पहली छमाही में यह 5195.21 करोड़ रुपये रहा था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More