Home » कोवैक्सीन को मिलेगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी?… विश्व स्वास्थ्य संगठन जल्द लेगा अहम फैसला

कोवैक्सीन को मिलेगी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी?… विश्व स्वास्थ्य संगठन जल्द लेगा अहम फैसला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल होने वाली कोवैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर जल्द आ सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तकनीकी कमेटी कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को 24 घंटे के अंदर मंजूरी दे सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवकता मार्गेट हैरिस के अनुसार तकनीकी सलाहकार ग्रुप अभी कोरोना वायरस के खिलाफ बनाई गई कोवैक्सीन से जुड़ी अहम डेटा की समीक्षा कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि जेनेवा में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में हैरिस ने कहा कि अगर सबकुछ अपनी जगह पर रहा और सभी कुछ ठीक रहा तथा कमेटी अगर संतुष्ट हो गई तब हम अगले 24 घंटों में इस वैक्सीन की आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे सकते हैं।

लाखों भारतीयों ने कोवैक्सीन ली है लेकिन वो यात्रा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि डब्ल्यूएचओ की तरफ से अभी तक अप्रूवल नहीं मिला है। कोवैक्सीन को हैदराबाद आधारित एक कंपनी भारत बायोटेक ने विकसित किया है। अप्रैल 2019 में कंपनी ने इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दिये जाने को लेकर कोशिशें की थीं। लेकिन उस वक्त विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को हरी झंडी देने के लिए अभी और भी ज्यादा डेटा की जरुरत है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More