Home » विधायक आशीष छाबड़ा के कर कमलों से हुआ करोड़ो रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन–लोकार्पण

विधायक आशीष छाबड़ा के कर कमलों से हुआ करोड़ो रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन–लोकार्पण

by Bhupendra Sahu

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक बेरला के ग्राम पंचायत रांका में आयोजित लोकार्पण –भूमिपूजन समारोह में पहुंचे *मुख्यअतिथि मान. आशीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा* हुए शामिल….

सर्वप्रथम विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी गांव में विराजमान मां दुर्गा, मां सरस्वती की दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की..आज एक भव्य समारोह दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम रांका के मन्दिर चौक पर आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप श्री आशीष छाबड़ा शामिल हुए, जहां मंदिर समिति द्वारा श्री आशीष छाबड़ा जी का स्वागत अंभिनंनदन किया गया ।।

विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी के कर कमलों से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृति 03 सी सी रोड जो कि रांका के दोनो मूहल्लों के बीच सेतू काम करते हूए स्कूल पंहुच मार्ग मे तब्दील हो जाती है जिसकी निर्माण कार्य लागत राशि 66 लाख, इसके साथ ही अंचल मे पहली बार रांका की प्रमूख चौक बाबा दूकान-मंदिर चौक सोलर लाईट से जगमगाया गया है जिसके निर्माण कार्य लागत रू 2.24 लाख सहित विभिन्न विकास कार्यों का 95.03 लाख रुपए के कार्यों का फीता काट लोकार्पण किए.. इसके साथ ही बहुप्रतिक्षित कूरूद मुख्य मार्ग से बुधवारी बाजार होते हुए स्कूल तक सुगम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृति 02 सीसी रोड़ निर्माण कार्य लागत राशि रू 40 लाख,तथा कबीर कूटी से बाबा दूकान चौक होकर बाजार-स्कूल तक सी सी रोड सह नाली निर्माण जो मंडी बोर्ड से स्वीकृत रू 24.50 लाख रुपए का पूरे विधिविधान से पूजा पाठ कर नारियल तोड़ भूमिपूजन किए.. और सभी के सूख समृद्धि और शांति की कामना की ।। मंदिर समिति की मांग पर कार्यक्रम स्थल पर छज्जा निर्माण की घोषणा करते हुए बताया कि कहीं विकास कार्य मे कोई कमी नही आने दी जायेगी, साथ ही रांका से सरदा तक लगभग उन्तीस करोड़ की लागत से शीघ्र निर्माण प्रारंभ होने जा रही सड़क सिमगा से भिलाई-दुर्ग के लिए सीधी कनेक्टीविटी करने वाली बेहद हि महत्वकांक्षी मार्ग बताया

साथ ही ग्रामवासियों के मांग अनुरूप मंदिर परिसर में छत निर्माण कार्य की घोषणा इस अवसर पर श्रीमती हीरालाल वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, लूकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा,नवाज खान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, सिददीक खान सभापति जनपद पंचायत बेरला, मौजीराम साहू, रामखिलावन साहू,रामकिशून साहू सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन रजत यदू, बीरू साहू,सत्या पप्पू साहू

,मेघनाथ यदू, लल्लू साहू,खेदू साहू,गणेश देवागन,श्रवण साहू,कोमल मारकंडे रिकूं बंजारे ,धनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More