Home » भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 94 करोड़ के पहुंचा नजदीक

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 94 करोड़ के पहुंचा नजदीक

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। 24 घंटों के दौरान टीके की 79,12,202 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 94 करोड़ (93,99,15,323) के नजदीक पहुंच गया। इसे 91,40,316 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। पिछले 24 घंटों में 23,070 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,48,291 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 97.98 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
लगातार 104 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 19,740 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,36,643 है, जो 206 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.70 प्रतिशत हैं। देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,69,291 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.13 करोड़ से अधिक (58,13,12,481) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.62 प्रतिशत है, जो पिछले 106 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.56 प्रतिशत है। वह भी पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 123 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More