Home » फिल्म बच्चन पांडे में पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी कृति सैनन?

फिल्म बच्चन पांडे में पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी कृति सैनन?

by Bhupendra Sahu

कृति सैनन पिछली बार फिल्म मिमी में नजर आई थीं। हालांकि, उनकी इस फिल्म ने खास कमाई नहीं की, लेकिन कृति को उनके काम के लिए काफी सराहा गया। आने वाले दिनों में कृति कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बच्चन पांडे उन्हीं में से एक है। अब उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

कृति फिल्म में मायरा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक पत्रकार हैं। अब उन्होंने अपनी इस भूमिका की एक झलक साझा कर प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने डबिंग शुरू कर दी है। तस्वीर में कृति मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने लिखा, बच्चन पांडे। यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। साजिद नाडियाडवाला सर के साथ यह मेरी तीसरी फिल्म है।
अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे में कृति अहम भूमिका में दिखेंगी। वह इसमें एक ऐसी पत्रकार का किरदार निभाएंगी, जो फिल्ममेकर बनना चाहती हैं। दूसरी तरफ अक्षय को गैंगस्टर के किरदार में देखा जाने वाला है, जो अभिनेता बनने की इच्छा रखता है। फिल्म में इन दोनों किरदारों के मिलने की कहानी को दिखाया जाएगा। बच्चन पांडे 2014 में रिलीज हुई तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।
फिल्म में अरशद वारसी ने भी अहम किरदार निभाया है। वह इसमें अक्षय के टपोरी दोस्त के किरदार में नजर आएंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज भी दिखाई देंगी। वह साजिद नाडियाडवाला और अक्षय के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि यह फिल्म पहले मई, 2020 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म पर काम तय समय के अनुसार खत्म ही नहीं हो पाया।
कृति, प्रभास अभिनीत फिल्म आदिपुरुष में दिखाई देंगी। उन्हें वरुण धवन के साथ फिल्म भेडिय़ा में देखा जाएगा। राजकुमार राव संग फिल्म हम दो हमारे दों में कृति अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। उनकी यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। कृति, कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा को लेकर चर्चा में हैं। वह टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में भी काम कर रही हैं। कृति हॉलीवुड फिल्म किल बिल के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More