Home » यूएई और बहरीन में मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

यूएई और बहरीन में मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

by Bhupendra Sahu

कोलकाता । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने यूएई और बहरीन में दो अक्टूबर से शुरू होने वाले मैत्री मैचों के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा की। टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने टीम का चयन किया है। वर्तमान में जमशेदपुर में मौजूद भारतीय टीम आगामी बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी, जहां से वह संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होगी। यहां मेजबान टीम के खिलाफ दो अक्टूबर और चार अक्टूबर को ट्यूनीशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलने के बाद भारतीय टीम बहरीन पहुंचेगी, जहां वह बहरीन और चीनी ताइपे की टीम के खिलाफ क्रमश: 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को मैत्री मैच खेलेगी।

कोच डेनरबी ने इस पर कहा, झारखंड में लगभग एक महीने के प्रशिक्षण के बाद हम संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन में ये मैत्री मैच खेलने के लिए बेहद खुश हैं। प्रशिक्षण शिविर के दौरान लड़कियों ने कितनी प्रगति की है, इसका आकलन करने के लिए ये मैच हमारे लिए आवश्यक होंगे, क्योंकि उन्हें कुछ कठिन टीमों के खिलाफ खड़ा किया जाएगा। हम सभी इन मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और कोरोना महामारी के बीच ऐसी कठिन परिस्थितियों के दौरान इन मैचों का प्रबंध करने के लिए अधिकारियों के आभारी हैं।
भारतीय टीम
गोलकीपर्स : अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा।
डिफेंडर्स : दलिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मिचेल कास्तान्हा, मनीसा पन्ना, अस्तम उरांव।
मिडफील्डर्स : संगीता बसफोर, इंदुमति काथिरेसन, संजू, मार्टिना थोकचोम।
फॉरवर्ड्स : डांगमेई ग्रेस, अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा कल्याण, सुमति कुमारी, प्यारी ज़ाक्सा, रेणु।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More