भिलाई। छत्तीसगढी पारिवारिक, लव स्टोरी एवं कॉमेडी फिल्म मोर जोड़ीदार के हिरो दिलेश साहू, रियाज खान, हिरोईन मुस्कान साहू, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, पवन गुप्ता, योगेश अग्रवाल, डायरेक्टर गुलाम हैदर मंसूरी सहित सभी कलाकार आज रविवार को दोपहर 2.30 बजे व्यंकटेश्वर टॉकीज आयेंगे और इस दौरान वे भिलाई के दर्शकों से रू-ब-रू होंगे। फिल्म के डायरेक्टर श्री हैदर ने बताया कि इस दौरान दर्शक उनके साथ सेल्फी भी ले सकेंगे।