कोरबा/रायपुर। कोलनगरी में दर्दनाक सड़क हादसा घटा है। दरअसल बस और कार में भिड़ंत से मरवाही विधायक के बेटे समेत तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों युवकों की बॉडी कार में बुरी तरह फंस गई थी। जिसे गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। बता दें कि कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास करीब 2 बजे के आसपास हादसा हुआ है।
मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतकों की पहचान की। बताया जा रहा है कि तीनों युवक विद्युत विभाग में कार्यरत थे। वहीं मृतकों में एक की पहचान मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे प्रवीण ध्रुव के रूप में हुई। हादसे के बाद तीनों युवकों के शव कार में फंस गए थे, जिसे पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।