Home » कपड़े धोते समय हर किसी के सामने आती हैं ये समस्याएं, जानिए छुटकारा पाने का तरीका

कपड़े धोते समय हर किसी के सामने आती हैं ये समस्याएं, जानिए छुटकारा पाने का तरीका

by Bhupendra Sahu

कपड़े धोना एक सामान्य काम है, लेकिन कपड़े धोते समय लगभग हर किसी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैस कभी नए कपड़े का रंग निकल जाता है तो कभी एक कपड़े का रंग दूसरे पर चढ़ जाता है आदि। हो सकता है कि आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ हो। इसलिए आज हम आपको कपड़े धोने से जुड़ी ऐसी ही कुछ सामान्य समस्याओं और उन्हें दूर करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

कपड़ों का सिकुडऩा
अगर आपको मशीन में किसी कपड़े को धोने के बाद उसका साइज कम नजर आता है तो समझ जाइए कि वो कपड़ा सिकुड़ गया है। ऐसा बहुत अधिक गर्म पानी में कपड़े को धोने या फिर कपड़े को अधिक ड्रायर के कारण होता है। इसलिए आप किसी भी कपड़े को धोते समय गर्म पानी और अधिक ड्रायर का इस्तेमाल न करें। बेहतर होगा कि आप किसी भी नए कपड़े को धोने से पहले उस पर लगे लेबल को पढ़ लें।

कपड़ों से रंग का निकलना
कई बार ऐसा होता है कि कपड़ों को मशीन में धोते समय उसमें से रंग निकल जाता है और अन्य कपड़ों पर भी लग जाता है। आमतौर पर यह समस्या अधिकतर नए कपड़ों के साथ देखी जाती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि जब भी आप किसी नए कपड़े को पहली बार धोएं तो उसे सीधे मशीन में धोने की बजाय अलग से हाथों से धोएं। वहीं, कपड़ों को धोते समय उस पर लगे लेबल को जरूर पढ़ें।

धोते समय कपड़ों पर दाग लगना
कई बार ऐसा भी होता है कि कपड़ों को धोते समय उन पर दाग लग जाते हैं और इसका कारण है कपड़ों की जेब में कुछ न कुछ होना। इसलिए बेहतर होगा कि जब भी आप कपड़ों को मशीन में डालने लगे तो उससे पहले जेब को अच्छी तरह चेक करें। अगर संभव हो तो कपड़ों को उल्टा करके धोएं। ऐसा करने से कपड़ों को धोते समय उन पर किसी तरह का दाग नहीं लगेगा।

कपड़ों का फेड होना
आमतौर पर गलत तरीके से कपड़ों को सुखाने के कारण उनका रंग फेड हो जाता है। दरअसल, कई लोग नमी और बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए आमतौर पर कपड़ों को तेज धूप में सुखा देते हैं, लेकिन सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से कपड़ों का रंग फेड हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने धोए हुए कपड़ों को हल्की धूप या फिर हवा में कुछ समय के लिए ही सुखाएं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More