Home » जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी कार्रवाई! अब पत्थरबाजाें को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी के लिए नहीं मिलेगी क्लीयरेंस

जम्मू-कश्मीर सरकार की बड़ी कार्रवाई! अब पत्थरबाजाें को पासपोर्ट और सरकारी नौकरी के लिए नहीं मिलेगी क्लीयरेंस

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को देशद्रोही और पथराव करने वालों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पासपोर्ट मंजूरी पर रोक लगाने, सरकारी नौकरियों का कोई प्रावधान नहीं करने, अन्य प्रतिबंधों के आदेश जारी किए है।

एक मीडिया चैनल के सूत्रों के मुताबिक,शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने सूचित किया कि सीआईडी की विशेष शाखा कश्मीर ने सभी इकाइयों को कानून और व्यवस्था के खतरे, पथराव और राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक अन्य अपराधों में शामिल लोगों को सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार करने का निर्देश दिया है। बता दें कि, सभी डिजिटल सबतों और पुलिस रिकॉर्ड को ध्यान में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन उन लोगों को पासपोर्ट और वीजा क्लीयरेंस पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है, जिनका ‘भारत विरोधी’ गतिविधियों में शामिल होने का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More