Home » उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

by Bhupendra Sahu

सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी
रायपुर कोरबा नगर विधायक और छग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के जन्मदिन पर आज उनको बधाई देने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, विभिन्न समाज के सम्मानीय गणों के साथ आम लोगों में उत्साह नज़र आया। सुबह से ही मंत्री श्री देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पर बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।
इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन माँ सर्वमंगला की आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन द्वारा रखे गए भंडारा में अधिक संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

मंत्री देवांगन के स्वागत के लिए पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ का हुजूम, उत्साह के साथ मनाया जन्मदिन

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन टीपी नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां उनके अधिक संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री देवांगन का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि सरल सहजता के धनी मंत्री श्री देवांगन आज आम जन मानस के साथ साथ नगर और जिले के कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। कोई भी कार्यकर्ता अपनी किसी भी परेशानी के लिए मंत्री श्री देवांगन से सुलभता के साथ मिल सकता है। कोरबा के विकास को तेजी से जमीन पर उतारकर आज हर वर्ग और हर क्षेत्र के चहेते बन गए हैं।
इस अवसर पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महामाला के साथ मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया गया।

जमनीपाली, बालको में भी भव्य स्वागत

मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर जमनीपाली और बालको में भी सामाजिक, धार्मिक और मंडल पदाधिकारियों द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। एनटीपीसी गेट के सामने हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं दर्री मंडल के पदाधिकारियों ने महामाला से स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कौशल देवांगन, श्री किशोर साहू, श्री अंजय अग्रवाल, श्री संजय कुर्मावंशी, श्री परविंदर सिंह सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सभी समाज के प्रमुख जनों ने भेंट कर दी शुभकामनाएं

मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शहर के सभी समाज के प्रमुख जनों एवं विभिन्न सामाजिक संग़ठनों द्वारा भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए दिया। सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे, कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष श्री सीताराम राठौर, सिख समाज के प्रमुख जन,सियान सदन के पदाधिकारीगण,मथुरा माली मरार पटेल समाज के प्रमुख जन, सर्व यादव समाज के प्रमुख जन, क्षत्रिय राठौर समाज, एनटीपीसी बीएमएस के पदाधिकारी, पूर्वांचल विकास समिति के आरएन पांडेय, सहित अन्य समाज एवं संघ के प्रमुखजनों ने मंत्री श्री देवांगन को निवास में भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More