भिलाई । प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ राधेश्याम, प्रदेश महासचिव युगल किशोर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव के निर्देशन में साहू मित्रसभा कोहका भिलाई में ओबीसी महासभा दुर्ग तथा साहू समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में ओबीसी मूवमेंट हेतु महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ओबीसी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा खिलेश्वरी ने समाज की महिलाओं को ओबीसी जातिगत जनगणना, प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड अभियान, छत्तीसगढ़ में लंबित 27% आरक्षण, लेटरल एंट्री, क्रीमी लेयर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहयोग एवं सहभागिता दर्ज की।
इस अवसर पर सीमा साहू जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ओबीसी महासभा दुर्ग, ममता वर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दुर्ग, भुनेश्वरी निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष दुर्ग, नोमिन साहू पार्षद सेक्टर–2, मंजूषा साहू, हेमा साहू संयोजिका, किरण साहू, दीपेश्वरी साहू, प्रभा साहू, रुक्मणि साहू, मालती, कामिनी, फुलेश्वरी, नीलिमा, ललिता साहू सहित बड़ी संख्या में नारी शक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।