Home » टी-20 विश्व कप खिताब जीतने पर भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये की राशि देगा बीसीसीआई

टी-20 विश्व कप खिताब जीतने पर भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये की राशि देगा बीसीसीआई

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता। इस खिताबी जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इनामी राशि की घोषणा की। बोर्ड विजेता भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये देगा। बता दें कि भारत ने लगातार दूसरे संस्करण में इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने में सफलता हासिल की है। 2024 में जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना था, तब बोर्ड ने 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी थी।
बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस घोषणा की पुष्टि की। उन्होंने कहा, क्चष्टष्टढ्ढ ने टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाडिय़ों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में उनकी सफलता की कामना करता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए इनाम पर कुल 123.77 करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। पिछले संस्करण में उसने 93 करोड़ रुपये की राशी खर्च की थी। इस बार विजेता टीम भारत को पुरस्कार स्वरूप 27.50 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा उपविजेता टीम न्यूजीलैंड को भी अच्छी खासी रकम बतौर पुरस्कार मिली है। न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबला हारने के बाद 14.67 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
भारत से संजू सैमसन (89) और अभिषेक शर्मा (52) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। नंबर-3 पर ईशान किशन ने भी अर्धशतक (54) लगाया, जबकि आखिरी ओवरों के दौरान शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26* रन बनाते हुए टीम को 255/5 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड से एलन (9), रचिन रविंद्र (1), ग्लेन फिलिप्स (5) और मार्क चैपमैन (3) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इस बीच साइफर्ट के अर्धशतक (52) के बावजूद न्यूजीलैंड 159 पर सिमट गई।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More