सुकमा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर एवं जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में पीएम श्री सेजेस शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा में सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं गतिविधि 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री संजय सोड़ी, नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी, प्राचार्य श्री एस.आर. नेताम सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छात्रों ने एकल व सामूहिक गायन, नृत्य, चित्रकला, फैंसी ड्रेस एवं नाटक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। साथ ही अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री मंडावी ने अपने संबोधन में पीएम श्री योजना को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एवं समय प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। अध्यक्ष श्री संजय सोड़ी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती भुवनेश्वरी यादव, श्रीमती टी.डी. दास एवं श्री एच.एस. सिदार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री ई. जगदीश्वर राव एवं श्री अनिल मेश्राम ने किया तथा अंत में श्री पी. अनिल कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
167/2026