रायपुर नगर पालिक निगम केरबा के कोसाबाड़ी जोनांतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 19, 20, 22, 23, 24, 25, 35, 36 एवं 37 को आज 05 करोड़ 23 लाख रूपये के 22 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। आर्य शिशु मंदिर बुधवारी व सतनाम नगर रिसदी में आयोजित पृथक-पृथक भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग,श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। इस मौके पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद श्री अशोक चावलानी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड पार्षदों व जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 19 अंतर्गत प्राथ. शाला मानस नगर में 10 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, सुलभ शौचालय निहारिका, सुभाष चौक के बगल में 05 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 20 अंतर्गत सामुदायिक भवन में 04 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 22 अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण एवं निर्माण कार्य (आरामशीन शिव मंदिर के पास), वार्ड क्र. 23 अंतर्गत गांधी चौक से बजरंग चौक तक एवं गढ़कलेवा से आर्य शिशु मंदिर तक 30 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 24 निहारिका पानी टंकी से वीर सावरकर होते हुए गरिमा मेडिकल तक 40 लाख रूपये की लागत से आर.सी. सी. नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 24 दशहरा मैदान सामुदायिक भवन के पास 10 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 25 अंतर्गत एल.आई.जी 1 से 30, एल. आई.जी 57 से 82, एल.आई.जी 101 से 150 में 40 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण कार्य , वार्ड क्रमांक 35 अंतर्गत शंकर नगर औद्योगिक क्षेत्र सरोज पटेल के घर से विपिन शर्मा के घर तक 05 लाख रूपये की लागत से सी.सी रोड का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 35 अंतर्गत 15 लाख रूपये की लागत से किचन शेड स्टोर रूम सहित मंच एवं हॉल निर्माण कार्य (आदिवासी उरावं सरना समाज सर्वाजनिक उपयोग हेतु झगरहा डिहीपारा कोरकोमा रोड), वार्ड क्र. 35 न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा गेट से मेन रोड तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 35 अंतर्गत मेन रोड स्थित 09 लाख 82 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार एवं अन्य विकस कार्य, वार्ड क्र. 35 खरमोरा अंतर्गत प्रायमरी स्कूल के सामने स्थित 09 लाख 65 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार एवं अन्य विकास कार्य, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत मेमन शॉप से रेलवे घाट तक 100 बेड हॉस्पिटल के सामने 01 करोड़ 93 लाख 92 हजार रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाला निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत सतनाम नगर स्थित 14 लाख 74 हजार रूपये की लागत से शासकीय प्राथमिक शाला भवन एवं आहता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत शास.मा.शा. पी.डब्ल्यू.डी. रामपुर में 16 लाख 59 हजार रूपये की लागत से नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत 100 बेड हॉस्टिपल के कैम्पस में 39 लाख 60 हजार रूपये की लागत से वेटिंग हॉल का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 डिंगापुर ओम फ्लेट के पास मुख्य मार्ग से सुमन घर होते हुए रम्भा पटेल घर तक 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 अंतर्गत प्राथ. शाला सतनाम नगर रिसदी में 13 लाख रूपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 37 अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी आई.टी.आई. रामपुर में पुराना आंगनबाडी के पास 05 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्रं 37 अंतर्गत शास.प्राथ.शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में 15 लाख 53 हजार रूपये की लागत से नवीन शाला भवन निर्माण कार्य तथा वार्ड क्र. 37 रामपुर बजरंगबली मंदिर के पास स्थित 15 लाख रूपये की लागत से तालाब का उन्नयन कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।