Home » मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक : केन्द्रीय रक्षा मंत्री  सिंह

मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक : केन्द्रीय रक्षा मंत्री  सिंह

by Bhupendra Sahu

विकास के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश, देश में माडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश
उद्योगों के लिये 48 हजार हेक्टेयर का भूमि बैंक तैयार किया जाना सराहनीय
प्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण क्षमता और संसाधन हैं विद्यमान
मध्यप्रदेश को सम्पूर्ण भारत देख रहा है आशा और विश्वास के साथ
प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही औद्योगिक विकास के लिए जाना जाएगा मध्यप्रदेश
रेल हब फॉर मैन्युफेक्चरिंग इकाई से बहेगी विकास और रोजगार की गंगौत्री: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर के लिए उपलब्ध है पर्याप्त भूमि
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी को नया आंदोलन बनाने हम हैं कृत संकल्पित
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ब्रह्मा परियोजना स्थापित करने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की तत्परता से जल्द हो पाया रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन
रायसेन जिले में हुआ 1800 करोड़ रुपए की लागत के रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन

भोपाल : केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भगवान श्रीमहाकाल के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। सम्पूर्ण भारत मध्यप्रदेश को आशा और विश्वास से देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तेजी से औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं, भविष्य में मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ औद्योगिक विकास के लिए भी पहचाना जाएगा। मध्यप्रदेश में रक्षा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण क्षमता, संसाधन और सभी आवश्यक विशेषताएं विद्यमान हैं। यहां 1800 करोड़ रुपए के निवेश से आरंभ हो रहे रेल कोच निर्माण केंद्र से 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास के क्षेत्र का भी विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। जहां नेतृत्व शानदार हो वहां विकास भी तेजी से होता है। मध्यप्रदेश, देश में मॉडर्न प्रदेश के रूप में जाना जाएगा।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह “विकास की नई पहचान – स्वदेशी अभियान” के अंतर्गत भोपाल जिले की सीमा पर रायसेन जिले के ग्राम उमरिया में 1800 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाली अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन कर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More