Home » विराट कोहली की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज

विराट कोहली की बढ़ी मुश्किलें, बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न के दौरान हुई भगदड़ के संबंध में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है.
रियल फाइटर्स फोरम के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और मांग की कि इस घटना के सिलसिले में कोहली के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. पुलिस को शिकायत की एक कॉपी मिल गई है और उसने जवाब दे दिया है.
पुलिस ने कहा है कि वे भगदड़ के संबंध में पहले से दर्ज एफआईआर के साथ इस शिकायत पर भी जांच के लिए विचार करेंगे तथा उन्होंने रियल फाइटर्स फोरम के एम. वेंकटेश को अपना समर्थन दिया है.
बता दें कि, बुधवार को आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान एम. चिन्नास्वामी मैदान के पास भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई और 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. इस मामले में आरसीबी, केएससीए और आयोजक संस्था डीएनए के अधिकारियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है. साथ ही, पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है.
इसके अलावा, हाईकोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहा है. इसके अलावा, राज्य सरकार ने मजिस्ट्रेट और रिटायर्ड हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित कर जांच के आदेश जारी किए हैं. मामले के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर समेत 5 पुलिस अफसरों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More