नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों के उल्लंघन के चलते की गई है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, यह जुर्माना विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत लगाया गया है।
बीबीसी के तीन निदेशकों पर भी कार्रवाई
बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया के तीन निदेशकों – गाइल्स एंटनी हंट, इंदु शेखर सिन्हा और पॉल माइकल गिबन्स पर भी 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
ईडी के अनुसार, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया को FDI की सीमा 26% तक घटानी थी, लेकिन उसने 100% विदेशी स्वामित्व बनाए रखा, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन है।