Home » डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

by Bhupendra Sahu

दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में रखी सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य महंगे उपकरण जलकर खाक हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।

बता दें कि रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे अंदर रखी कई सिलाई मशीनें, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई। हालांकि, तब तक फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा जल चुका था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More