Home » राम मंदिर का काफी काम अक्टूबर तक हो जाएगा पूरा : चम्पत राय

राम मंदिर का काफी काम अक्टूबर तक हो जाएगा पूरा : चम्पत राय

by Bhupendra Sahu

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने मंगलवार को कहा कि ऐसा लगता है मंदिर का काफी काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

चंपत राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर निर्माण समिति की बैठक और उसका निरीक्षण 19 जनवरी को दोपहर तीन बजे से प्रारम्भ हुआ था। इसके पश्चात 20 और 21 जनवरी को सभी इंजीनियर एलएनटी, टाटा, सोमपुरा निर्माण समिति के सदस्य, मित्तल और अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम और इंजीनियर इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर के साथ भविष्य के निर्माण की बारीकियों पर चर्चा हुई है। समीक्षा की गई है कि कौन कौन से काम कब तक पूरे हो जाएंगे। तीन गेट बनाए जा रहे हैं। एक गेट का निर्माण शुरू हो गया है जबकि दूसरे का भी कार्य प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को उपयोग के लिए दिया है, उसका भी निरीक्षण किया गया। उसका जीर्णोद्धार और परिस्थिति के अनुसार उसे रीडिजाइन का काम चल रहा है। उसकी भी समीक्षा हुई है। उसका कार्य प्रगति पर है। प्रगति संतोषजनक पाई गई है। ऐसा लगता है मंदिर के काफी काम अक्टूबर तक पूरे हो जाएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More