Home » महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदर्शनी स्टॉल का किया अवलोकन

by Bhupendra Sahu

रायपुर कन्या हाई स्कूल मैदान बलरामपुर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा हितग्राही मूलक योजना से संबंधित सामग्रियों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रामनलाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

गौरतलब है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें 13 विभागों ने अपनी विभागीय योजनाओं का प्रदर्शन किया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में एकलव्य मॉडल, वन उपज संग्रहण, और पारंपरिक स्थानीय वाद्य यंत्रों, आभूषण का प्रदर्शन किया गया। आदिवासी समुदायों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल में महतारी वंदन योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई है। यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा, प्रदर्शनी में पोषण आहार और सब्जी के बारे में भी जानकारी दी गई, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More