Home » CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर छग पुलिस ने अंतराज्जीय गांजा तस्करी का किया भाण्डाफोड… तस्करी करते हुए 05 आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुडे तार

CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर छग पुलिस ने अंतराज्जीय गांजा तस्करी का किया भाण्डाफोड… तस्करी करते हुए 05 आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुडे तार

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । दिनांक 05.09.2024 के 14.20 बजे जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि उडिसा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी0 सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लडका जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी शर्ट पहना है जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी0 सरोजनी दोनो मिलकर कर रहे है।

कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई जिस पर वरिष्ठगण श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महादेय दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक ,महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहो के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुच कर रेड कार्यवाही किये मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पुछताछ करने पर अपना नाम 1. जी0 सरोजनी 2.पिन्तू कुमार साहनीं मिले चेक करने जी0 सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम , 08 किलो 530 ग्राम , 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाईल फोन एवं वही पर रखे एक पीला काला नीला सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई दोनो के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह उडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपया देना बताये ।

ऐ0बी0 साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6,00000 रूपये में उडीसा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे ऐ0बी0 साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ऐ0बी0 साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमती 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश करने पर 03 किलो 380 ग्राम गांजा झौला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला। कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमती 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जुमला कीमती 17.5 लाख रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है। उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विषेष भूमिका रही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More