Home » खेल खेल में और वेदा हुई फ्लॉप, मेकर्स के डूबे करोड़ों

खेल खेल में और वेदा हुई फ्लॉप, मेकर्स के डूबे करोड़ों

by Bhupendra Sahu

अक्षय कुमार की ‘खेल खेल मेंÓ और जॉन अब्राहम की ‘वेदाÓ 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2Ó के साथ सिनेमाघरों मे रिलीज तो हो गई लेकिन दोनों स्टार्स को ‘स्त्री 2Ó से पंगा लेना काफी महंगा पड़ गया. दरअसल श्रद्धा कपूर की फिल्म ने अक्षय और जॉन की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टिकने ही नहीं दिया. जिसके चलते ‘खेल खेल मेंÓ और ‘वेदाÓ को कमाई करने का मौका ही नहीं मिला. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद शर्मनाक है. चलिए यहां जानते हैं. ‘खेल खेल मेंÓ और ‘वेदाÓ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया हैय़
‘खेल खेल मेंÓ काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लग रहा था ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फिल्म को ‘स्त्री 2Ó के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष करती नजर आई.
‘खेल खेल मेंÓ को अब थिएटर्स में जद्दोजहद करते हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इस दौरान 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म आधा कलेक्शन तो दूर 30 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है.
वहीं ‘खेल खेल मेंÓ की अब तक की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.35 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 70 लाख, दूसरे शनिवार 1.35 करोड़, दूसरे रविवार 1.75 करोड़, दूसरे सोमवार 85 लाख, दूसरे मंगलवार 80 लाख और दूसरे बुधवार 65 लाख का कलेक्शन किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘खेल खेल मेंÓ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार 56 लाख कमाए हैं. इसी के साथ ‘खेल खेल मेंÓ ने रिलीज के 15 दिनों में 26.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
‘स्त्री 2Ó के आगे ‘वेदाÓ पूरी तरह घुटने टेक चुकी है. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शर्मनाक है. हालांकि इसने रिलीज के पहले दिन थोड़ा दम तो दिखाया था लेकिन फिर इसकी टाय टाय फिस्स हो गई. वहीं ‘वेदाÓ को सिनेमाघरों में संघर्ष करते हुए अब दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन ये आधा कलेक्शन तो दूर 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. ये फिल्म तो अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी अंतिम सांसे गिन रही है और ‘वेदाÓ की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके तीसरे हफ्ते में टिकना काफी मुश्किल लग रहा हैय
इन सबके बीच ‘वेदाÓ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 17.6 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते के दूसरे फ्राइडे फिल्म ने 30 लाख, दूसरे शनिवार 55 लाख दूसरे रविवार 80 लाख, दूसरे सोमवार 45 लाख, दूसरे मंगलवार 29 लाख और दूसरे बुधवार 26 लाख की कमाई की. वहीं अब ‘वेदाÓ के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेदाÓ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को 23 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘वेदाÓ का 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 20.48 करोड़ रुपये हो गया है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More