Home » बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ रुपये की ओर कारोबार

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 200 करोड़ रुपये की ओर कारोबार

by Bhupendra Sahu

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.8 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने वाली स्त्री 2 ने वीकेंड पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी हुई है।आइए जानते हैं चौथे दिन फिल्म के खाते में कितने करोड़ रुपये आए।
सैकनिल्क के मुताबिक, स्त्री 2 ने रिलीज के चौथे दिन 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 190.55 करोड़ रुपये हो गया है। पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये कमाए थे।स्त्री 2 ने 51.8 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये कमाए।तीसरे दिन यह फिल्म 43.85 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही।
स्त्री 2 के निर्देशन की कमान अमर कौशिक ने संभाली है, दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे इसके निर्माता हैं। फिल्म की कहानी निरेन भट्ट ने लिखी है।पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों ने भी इस फिल्म में अपनी अदाकारी का तड़का लगाया है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने इस फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है।स्त्री 2 2018 में आई हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री का सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 180.76 करोड़ रुपये कमाए थे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More