Home » आज है काजोल का जन्मदिन, फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी सुपरहिट हैं काजोल

आज है काजोल का जन्मदिन, फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी सुपरहिट हैं काजोल

by Bhupendra Sahu

आज अपना जन्मदिन मना रहीं काजोल को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। वह हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर सुपरहिट फिल्में दी है। अभिनय की कला उन्हें विरासत में मिली है। काजोल की मां तनुजा और नानी शोभना समर्थ भी अभिनेत्री रही हैं। उनकी छोटी बहन तनिषा भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी के बंधंन में बंध गई थीं।

 

काजोल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली, क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। उन्हें साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से पहचान मिली। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह ‘उधार की जिंदगी’, ‘हलचल’, ‘गुंडाराज’ में नजर आईं।

 

काजोल को एक बार फिर लोगों ने साल 1994 की फिल्म ‘ये दिल्लगी’ से नोटिस किया। इस रोमांटिक फिल्म को मशहूर निर्देशक यशराज ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म के बाद उन्हें साल 1995 में रिलीज हुई दो बेहद सफल फिल्मों में देखा गया। इनमें करण-अर्जुन और ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ शामिल हैं। ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री के काम की काफी तारीफ हुई थी।

 

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुप्त’ में उन्हें नकारात्मक किरदार में देखा गया। इस फिल्म के उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इस बीच वह ‘हलचल’, ‘इश्क’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ , ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘कुछ कुछ होता है’ में नजर आईं। इनमें से हलचल, इश्क और प्यार तो होना ही था में वह अपने पति अजय देवगन के साथ नजर आईं। इस दौरान साल 1999 में उन्होंने अजय देवगन से शादी कर ली। शादी के बाद भी वह ‘राजू चाचा’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’ आदि कई फिल्मों में नजर आईं। काजोल हाल के कुछ वर्षों में ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘सलाम वेंकी’ आदि फिल्मों में नजर आई हैं। जल्द ही वह आगामी फिल्म ‘महारागिनी’ में नजर आने वाली हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More