Home » मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का करेंगे शुभारंभ सुभाष नगर खेल मैदान से

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का करेंगे शुभारंभ सुभाष नगर खेल मैदान से

by Bhupendra Sahu

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 12 अगस्त को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगें। इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों प्रतिभागिता करेंगें। तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुये नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें।

ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह होंगे विशिष्ट अतिथि

राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार होंगे सम्मानित

‘‘हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी।

प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक होंगे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम – खेल मंत्री श्री सारंग

‘‘हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. द्वारा 02 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत दिनांक 12 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयेाजन सुभाष नगर खेल मैदान पर किया जावेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बडी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया जावेगा। उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान से जोड़ने का आहृवान किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More