Home » भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रक अपनाने में तेज़ी लाने के लिए गियरशिफ्ट चैलेंज की शुरुआत की

भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रक अपनाने में तेज़ी लाने के लिए गियरशिफ्ट चैलेंज की शुरुआत की

by Bhupendra Sahu

नीति आयोग ने आईआईएम बैंगलोर, स्मार्ट फ्रेट सेंटर इंडिया, कैलस्टार्ट/ड्राइव-टू-जीरो और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से ई-फास्ट इंडिया पहल के हिस्से के रूप में नीति गियरशिफ्ट चैलेंज के शुरुआत की घोषणा की। इस अग्रणी हैकथॉन का उद्देश्य भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों (जेडईटी) को अपनाने के लिए अभिनव व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना है, जो देश की महत्वपूर्ण आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करता है।

 

नीति गियरशिफ्ट चैलेंज छात्रों, परिवहन सेवा से जुड़े लोगों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को ऐसे अभिनव व्यवसाय मॉडल विकसित करने के लिए आमंत्रित करता है, जो बिजली चालित ट्रकों को अपनाने में वित्तीय, तकनीकी और परिचालन चुनौतियों का समाधान करते हों। इस कार्यक्रम में ई-फास्ट इंडिया ज्ञान भागीदारों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग मंचों की भागीदारी होगी।

 

 

हैकथॉन दो चरणों में होगा। चरण 1 में, टीमें उच्च-स्तरीय रणनीतियों और शोध पर आधारित अपने प्रारंभिक व्यवसाय मॉडल प्रस्तुत करेंगी, जो एक विशिष्ट बाधा- तकनीकी, परिचालन या वित्तीय- का समाधान पेश करेगा। चरण 2 में, चयनित टीमें प्राथमिक और द्वितीयक दोनों स्तरों के शोधों द्वारा समर्थित एक विस्तृत व्यवसाय मॉडल प्रस्तुत करेंगी, जिसमें कार्यान्वयन रोडमैप भी शामिल होगा। व्यावहारिक और प्रभावशाली समाधान सुनिश्चित करने के लिए इन प्रस्तावों को उद्योग के अग्रणी प्रतिनिधियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More