Home » ‘ये शादी का घर है, भूल हो गई हो तो…’

‘ये शादी का घर है, भूल हो गई हो तो…’

by Bhupendra Sahu

नीता अंबानी ने मेहमाननवाजी से जीता दिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शानदार अंदाज में हुई। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का जलवा देखने को मिला। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा अंबानी परिवार छाया रहा। नीता अंबानी से लेकर श्लोका अंबानी खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। बीते दिन ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया। इसमें पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ। इस फंक्शन के बीच नीता अंबानी ने मीडिया से बातचीत की और उन्हें शुक्रिया कहा। नीता अंबानी का विनम्र अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जिस तरह से उन्होंने मीडिया से बात करते हुए धन्यवाद कहा, उसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि नीता अंबानी इतनी सफलता के बाद भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। अब इनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More