Home » शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स टूटा

शेयर बाजार रिकॉर्ड बढ़त के बाद गिरावट, सेंसेक्स टूटा

by Bhupendra Sahu

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को हुई रिकॉर्ड क्लोजिंग के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कमजोरी दिखी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसलकर 80,000 के स्तर से फिसल गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी कमजोर होकर 24200 के नीचे आ गया। सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में 417.00 (0.52%) अंकों की नरमी के साथ 79,674.73 के स्तर पर कारोबार होता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 92.21 (0.38%) अंक नीचे गिरकर 24,217.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More