Home » सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लाइव मुकाबले

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लाइव मुकाबले

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । टीम इंडिया इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को भारतीय समय अनुसार शाम को साढ़े चार बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी करीब 4 बजे टॉस होगा। इस सीरीज के लिए युवा टीम इंडिया चुनी गई है, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, वहीं जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा कर रहे हैं। बीसीसीआई से सीरीज के लिए कुछ बदलाव भी स्क्वाड में किए हैं। जल्द ही वे तीन खिलाड़ी भी हरारे पहुंच जाएंगे, जो बाद में टीम में शामिल किए गए हैं।

इस बीच अगर मैच को लाइव देखने की बात है तो इस सीरीज के मैच आप सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे, वहीं इसके एप यानी सोनी लिव पर आप लाइव मुकाबले अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। यानी आपको नया एप अपने मोबाइल में डालना होगा। अगर ये एप पहले से ही है तो कोई बात नहीं है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More