Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा व राज्यसभा के सत्र का किया सत्रावसान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा व राज्यसभा के सत्र का किया सत्रावसान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के सत्र का सत्रावसान कर दिया है।
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू हुआ था। इसकी कार्यवाही दो जुलाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। वहीं राज्यसभा का 264 वां सत्र 27 जून से शुरू हुआ था। इसकी कार्यवाही को तीन जुलाई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सत्र का गुरुवार को सत्रावसान कर दिया।
आपको बता दें कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में, संसद के दोनों सदनों-लोकसभा और राज्यसभा के सत्र के सत्रावसान का फैसला किया गया। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को ही संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया।
बताया जा रहा है कि अपने तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करने के लिए मोदी सरकार इसी महीने के आखिरी सप्ताह में संसद का नया सत्र बुला सकती है। लोकसभा चुनाव के कारण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी, 2024 में अंतरिम बजट पेश किया था और अब सरकार का गठन हो जाने के बाद पूर्ण बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है, जो संसद के अगले सत्र में पेश किया जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More