Home » नई दिल्ली स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 9 युवाओं ने पास की यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

नई दिल्ली स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल के 9 युवाओं ने पास की यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा

by Bhupendra Sahu

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नई दिल्ली में शुरू किए गए यूथ हॉस्टल के 09 युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

श्री रामविचार नेताम ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से यूथ हॉस्टल इन युवाओं से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा की सफलता पर प्रदेशवासियों को गर्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रीलिम्स परीक्षा की तरह ही मेन्स की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के युवा सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने युवाओं को समझाईश देते हुए कहा कि वे लगन और ईमानदारी के साथ यूपीएससी मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी में लगे रहे। उन्होंने युवाओं को राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक मदद दिलाने के लिए भरोसा दिलाया।
यूपीएससी प्रीलिम्स उत्तीर्ण युवाओं में दुष्यंत कुमार, सागर भारद्वाज, विकास कुर्रे, दक्षेश दीवान, अमरदीप कुजुर, चंद्रेश कुमार, कोमल साहू, राहुल साहू व रोशन लाल ठाकुर शामिल है। राजीव युवा उत्थान योजना के तहत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा ट्रायबल यूथ हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है। यह संस्था पूर्णताः आवासीय है। तहत कुल 185 सीट स्वीकृत है। यहां नियमानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग तथा पिछड़ा वर्ग के युवाओं और महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है। इनमें संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने आदिम जाति विकास विभाग द्वारा एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत अब तक 129 अभ्यर्थी विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More