Home » राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई

राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई

by Bhupendra Sahu

रायपुर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना कार्य करते हुए फाइलों के सही तरीके से निराकरण में सहयोग किया। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि उनका भावी जीवन सुखमय रहे। राज्यपाल ने श्री श्रीवास्तव को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार ने भी श्री श्रीवास्तव के सुखद भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More