Home » सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

by Bhupendra Sahu

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को शादी कर ली। पिछले सात सालों से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। अब ये कपल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल जल्द ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी में नजर आने वाले हैं। वहीं उनकी शादी के जश्न में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More